रामगढ़ में तेज रफ्तार बोलेरो ने ली दो लोगों की जान, चेक पोस्ट का रूम तोड़ते हुए घुसा अंदर, पांच घायल

दुर्घटना में बोलेरो के अंदर फंसे घायल और मृतक को लोहा काटकर निकाला गया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: जिले के बरकाकाना केंद्रीय विद्यालय (Barkakana Central School) के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो (Bolero) चेक पोस्ट का रूम तोड़ते हुए अंदर घुस गया, जिससे 2 लोगों की मौत हो गयी जबकि 5 लोग घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

बताया जाता है कि चालक को झपकी आने से दुर्घटना हुई। सभी घायल व्यक्ति घुटवा बस्ती के बताए जा रहे हैं।

दुर्घटना में बोलेरो के अंदर फंसे घायल और मृतक को लोहा काटकर निकाला गया।

सभी घायलों को बरकाकाना पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share This Article