रांची में जुमे की नमाज पर मुस्तैद रही पुलिस, चौक-चौराहों पर जवान तैनात

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जुमे की नमाज को लेकर रांची पुलिस (Ranchi Police) शुक्रवार को अलर्ट रही। पूर्व में 10 जून को हुई हिंसा के मद्देनजर एहतियातन शहर के सभी मस्जिदों में पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया था।

इसके अलावा शहर के लोअर बाजार, डेली मार्केट, कोतवाली थाना, हिंदपीढ़ी, अरगोड़ा और डोरंडा थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में गश्ती करते रहे।

इसके अलावा सभी DSP भी अपने-अपने क्षेत्र में मुस्तैद रहे। सिटी कंट्रोल रूम से शहर की गतिविधियों और लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही थी।

कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं

इससे पूर्व जुमे के दिन शहर के कई इलाकों में पुलिस (Police) के जवानों को तैनात किया गया था। पुलिस शहर में शांति का माहौल बनाने में जुटी हुई है।

इसके अलावा चौक-चौराहों पर तैनात जवान और PCR में तैनात जवानों को भी नमाज के वक्त खास तौर पर सक्रिय देखा गया। नमाज खत्म होने के बाद कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

Share This Article