HomeभारतBJP सांसद कंगना रनौत की नजर में अतुल की मौत में समाजवाद...

BJP सांसद कंगना रनौत की नजर में अतुल की मौत में समाजवाद और नारीवाद…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Suicide case of AI Engineer Atul Subhash : BJP सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हर प्रकार के विषय में अपना नजरिया रखती हैं। वह किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं।

अब बेंगलुरु के AI इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या मामले (Atul Subhash’s Suicide Case) में भी कंगना ने बयान दिया है। उन्होंने इसे निंदनीय बताया है। उनका कहना है कि इस केस में समाजवाद और नारीवाद वाला एंगल है, जिससे वह काफी हैरान हैं।

कम्यूनिज्म का कीड़ा इसमें है…

एक्ट्रेस ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं शॉक में हूं। उनका वीडियो दिल दहला देने वाला है… शादी जो हमारी भारतीय परंपराओं तक सीमित है, जब तक वो भारतीय परंपराओं तक बंधी हुई है।

लेकिन ये जो केस है कम्यूनिज्म का कीड़ा इसमें हैं, सोशलिज्म का कीड़ा इसमें है, एक तरह से जो निंदनीय फेमिनिज्म (Condemnable Feminism) है जो उसका पूरा साइड है, उसका कीड़ा इसमें है।

और बाकी तीन चार चीजें इसमें, एक धंधा लोग बना के.. करोड़ों रुपये की एक्सटॉर्शन उससे की जा रही थी जो उसके बस से बहुत बाहर थी…”

युवाओं के साथ जो हो रहा, बहुत गलत है…

एक्ट्रेस ने कहा कि युवाओं के साथ जो ऐसा हो रहा है ये बहुत गलत है। “करोड़ों रुपए मांगे जा रहे थे, जो उनकी कैपिसिटी से बाहर था, ये निंदनीय है। युवाओं पर इस तरह का बोझ नहीं होना चाहिए, जो उनकी सैलरी थी, उससे तीन गुना चार गुना वो प्रोवाइड करा रहे थे।”

कंगना ने आगे कहा कि जितनी महिलाओं को हर दिन प्रताड़ित किया जा रहा है, उसे नहीं झुठलाया नहीं जा सकता। 99 फीसदी शादी में पुरुषों का ही दोष होता है, इसलिए ऐसी गलतियां हो जाती हैं। कंगना का ये बयान इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...