Ambuja Cement और Acc के शेयरों के दाम में उछाल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: अंबुजा सीमेंट(Ambuja Cement) और ACC की बहुमत हिस्सेदारी खरीदने की अडानी समूह की घोषणा के कारण सोमवार को दोनों सीमेंट कंपनियों के शेयरों के दाम बढ़ गये।अंबुजा सीमेंट के शेयरों की कीमत में 2.3 प्रतिशत और एसीसी में 3.8 प्रतिशत की तेजी रही।

अडानी (Adani) समूह ने रविवार को घोषणा की थी कि वह दोनों सीमेंट कंपनियों में स्विट्जरलैंड आधारित होल्सिम लिमिटेड की पूरी हिस्सेदारी खरीद रहा है। अभी इस अधिग्रहण को नियामकीय मंजूरी मिलनी बाकी है।

होल्सिम ने अपनी सहायक इकाइयों के जरिये अंबुजा सीमेंट की 63.19 हिस्सेदारी और एसीसी की 54.53 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। एसीसी में उसकी 50.05 प्रतिशत हिस्सेदारी अंबुजा सीमेंट के जरिये खरीदी है।दोनों सीमेंट कंपनियों की संयुक्त उत्पादन क्षमता 70 मीट्रिक टन प्रतिवर्ष है।

Share This Article