आयकर विभाग ने NSE की पूर्व प्रबंध निदेशक चित्रा रामकृष्ण के परिसरों पर छापे मारे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली/मुंबई: आयकर विभाग ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चित्रा रामकृष्ण और अन्य के खिलाफ कर चोरी के मामले में मुंबई में रामकृष्ण से जुड़े परिसरों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

बाजार नियामक सेबी ने हाल में एक आदेश जारी किया, जिसके मुताबिक एनएसई की पूर्व एमडी और सीईओ चित्रा रामकृष्ण को एक हिमालयी योगी ने प्रभावित किया था, जिसके प्रभाव में उन्होंने आनंद सुब्रमण्यम को एक्सचेंज में समूह परिचालन अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक का सलाहकार नियुक्ति किया।

अधिकारियों ने कहा कि छापे का मकसद उनके तथा अन्य के खिलाफ लगे कर चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच करना है।

सेबी ने अपने आदेश में कहा था कि रामकृष्ण ने योगी के साथ विभागीय खुफिया जानकारियां साझा की थीं, जिनमें एनएसई की आर्थिक और कारोबारी योजनाएं शामिल हैं।

वह अप्रैल 2013 से दिसंबर 2016 के बीच एनएसई की एमडी और सीईओ थीं।

Share This Article