भारत अस्थायी तौर पर Ukraine से अपना दूतावास पोलैंड स्थानांतरित करेगा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भारत ने रूस की ओर से हमले की मार झेल रहे पूर्वी यूरोपीय देश यूक्रेन से अपने दूतावास को अस्थाई तौर पर पोलैंड में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।

विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि यूक्रेन में तेजी से बिगड़ते सुरक्षा हालात और अब देश के पश्चिमी हिस्सों पर भी होते हमलों को देखते हुए दूतावास को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है।

बदलते घटनाक्रम को देखते हुए स्थिति की बाद में दोबारा समीक्षा की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि रूस ने पूर्वी यूरोपीय देश यूक्रेन पर हमला किया है। उसकी सेना धीरे-धीरे देश की पूर्वी सीमा से बढ़ते हुए राजधानी कीव की ओर जा रही है।

इसी बीच अभी तक सुरक्षित यूक्रेन के पश्चिमी हिस्सों पर भी रूस ने हमला शुरू कर दिया है। पश्चिमी भाग के जरिए ही भारत ने अपने नागरिकों और छात्रों को अन्य यूरोपीय देशों के माध्यम से युद्धग्रस्त देश से निकाला था।

इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में भारत की सुरक्षा तैयारियों और मौजूदा वैश्विक परिदृश्य की समीक्षा के लिए रक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की थी।

Share This Article