इंडियन बैंक की इस सप्ताह ईसीबी से 40 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना : प्रबंध निदेशक

इंडियन बैंक कारोबार विस्तार के लिए ईसीबी से 40 करोड़ डॉलर जुटाएगा। बैंक दिसंबर 2026 तक अतिरिक्त 60 करोड़ डॉलर जुटाने की तैयारी में है, जबकि एफसीएनआर-बी प्रवाह मजबूत है।

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चेन्नई: सार्वजनिक क्षेत्र का इंडियन बैंक कारोबार विस्तार के लिए इस सप्ताह बाह्य वाणिज्यिक उधारी (ईसीबी) के जरिये 40 करोड़ डॉलर जुटाने की तैयारी में है। बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बिनोद कुमार ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक की रियायती अदला-बदली सुविधा का लाभ उठाते हुए बैंक दिसंबर, 2026 तक अतिरिक्त 60 करोड़ डॉलर भी जुटा सकता है।

कुमार ने एक साक्षात्कार में कहा कि बैंक की योजना ईसीबी के माध्यम से करीब एक अरब डॉलर और विदेशी मुद्रा प्रवासी (एफसीएनआर-बी) जमा के जरिये लगभग दो अरब डॉलर जुटाने की है। बैंक अब तक एफसीएनआर-बी जमा के रूप में 1.5 अरब डॉलर जुटा चुका है और उसे आगे भी एनआरआई ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि एफसीएनआर (बी) के बेहतर प्रवाह के कारण भारतीय रिजर्व बैंक ने निर्धारित समय से पहले ही विशेष डॉलर-रुपया विदेशी मुद्रा अदला-बदली सुविधा के तहत जमा जुटाने की अवधि समाप्त कर दी। यह सुविधा मूल रूप से 30 सितंबर, 2026 तक उपलब्ध थी, जबकि ईसीबी और विदेशी मुद्रा में अन्य उधारी के लिए समयसीमा 31 दिसंबर, 2026 तक है।
केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 13 अगस्त तक इस योजना के तहत विदेशी ग्राहकों से एफसीएनआर (बी) के जरिये 52.3 अरब डॉलर, विदेशी मुद्रा में अन्य उधारी के जरिये 2.81 अरब डॉलर और ईसीबी के माध्यम से 1.74 अरब डॉलर जुटाए जा चुके थे।

1907 में स्थापित इंडियन बैंक ने 15 अगस्त को अपना 120वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर बैंक ने देश के विभिन्न हिस्सों में 15 शाखाओं का वर्चुअल उद्घाटन किया। बैंक ने साइबर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘आईबी साइबर कैप्टन’ नामक साइबर सुरक्षा शुभंकर भी पेश किया।

इसके अलावा बैंक ने डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से तीन भाषाओं में वॉयस बैंकिंग सेवा समेत कई डिजिटल पहल शुरू कीं। बैंक के अधिकारियों ने कहा कि इंडियन बैंक वित्तीय समावेशन को मजबूत करने और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.