तेल अवीव : इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने कहा है कि दुबई से तेल अवीव आ रहे फ्लाईदुबई के विमान के कॉकपिट में सह-पायलट के हमले का सामना करने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को इजराइल का सर्वोच्च नागरिक वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

राष्ट्रपति हर्जोग ने 30 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान में सवार छह लोगों को बृहस्पतिवार को ‘प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म’ प्रदान किया।


