
इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। बैंकिंग क्षेत्र में अनुभव हासिल करने और भविष्य में बेहतर अवसर पाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह बेहतरीन मौका है। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी।
योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) होना जरूरी है। साथ ही, अभ्यर्थी का ग्रेजुएशन रिजल्ट 31 जुलाई 2026 या उससे पहले घोषित हो चुका होना चाहिए। न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा—
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा
- लोकल लैंग्वेज टेस्ट
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल टेस्ट
स्टाइपेंड और आवेदन प्रक्रिया
चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष की ट्रेनिंग के दौरान 14,000 से 15,500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को NATS या NAPS पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके बाद निर्धारित पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें।

