RRB भर्ती का बड़ा मौका: 6565 टेक्नीशियन पदों पर वैकेंसी, जानें डिटेल्स और आवेदन डेट

RRB ने टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए CEN 02/2026 जारी किया है। 6565 पदों पर भर्ती होगी, ग्रेड-1 और ग्रेड-3 के लिए आवेदन 30 जून 2026 से शुरू होंगे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

डेस्क: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) संख्या 02/2026 जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 6,565 पदों को भरा जाएगा। इनमें टेक्नीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) और टेक्नीशियन ग्रेड-III के पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

आरआरबी के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उम्मीदवार 29 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से किया जाएगा।

पदों का विवरण

टेक्नीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) के लिए कुल 323 पद निर्धारित किए गए हैं। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल-5 मिलेगा। शुरुआती वेतन 29,200 रुपये होगा। इस पद के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष तय की गई है, जबकि मेडिकल स्टैंडर्ड B-1 रखा गया है। वहीं टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए 6,242 पद उपलब्ध हैं। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-2 के तहत 19,900 रुपये का शुरुआती वेतन मिलेगा। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। मेडिकल मानक संबंधित विस्तृत अधिसूचना में दिए गए निर्देशों के अनुसार लागू होंगे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।