इंडिगो छह अक्टूबर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर बढ़ाएगी ईंधन अधिभार

इंडिगो ने बढ़ती विमान ईंधन कीमतों के बीच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है। नया शुल्क 6 अक्टूबर से लागू होगा, जिससे हवाई किराया बढ़ेगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने विमान ईंधन की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन अधिभार बढ़ाने की सोमवार को घोषणा की। संशोधित शुल्क छह अक्टूबर से लागू होंगे जिससे हवाई किराये में बढ़ोतरी होगी। विमानन कंपनी ने बयान में कहा कि घरेलू उड़ानों के लिए दूरी के आधार पर ईंधन अधिभार में 100 रुपये से 350 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी ईंधन अधिभार बढ़ाया गया है।

इंडिगो ने कहा कि ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है और हाल में मासिक आधार पर वृद्धि 14 प्रतिशत से अधिक रही है। इससे विमान ईंधन (एटीएफ) की लागत पिछले एक दशक के दौरान के सबसे ऊंचे स्तरों में पहुंच गई है। बयान में कहा गया, ‘‘विमान ईंधन, विमानन कंपनियों की परिचालन लागत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए कीमतों में इस बढ़ोतरी से इंडिगो समेत सभी विमानन कंपनियों की लागत संरचना और नेटवर्क से जुड़ी आर्थिक स्थिति प्रभावित होने की आशंका है।’’ इंडिगो ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए उसने अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ईंधन अधिभार में मामूली बदलाव किया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।