पलामू में परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण, तैयारियों को लेकर की गई समीक्षा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन स्टेडियम में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को लेकर आज परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया।

पूर्वाभ्यास के दौरान पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार और अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली और तैयारियों की समीक्षा की।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने परेड में भाग ले रहे प्लाटून का हौसला बढ़ाया।

उन्होंने सभी टुकडि़यों को पूरे स्वाभिमान और गर्व के साथ परेड में भाग लेने की सीख दी।

साथ ही सभी जवानों को पोशाक, टोपी, जूता- मोजा आदि को साफ रखते हुए परेड में भाग लेने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि परेड सुंदर व खुबसूरत दिखनी चाहिए। पूर्वाभ्यास परेड के दौरान कोविड-19 के मद्देनजर विशेष एहतियायत बरता गया।

पूर्वाभ्यास परेड के मौके पर नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह, जनसंपर्क उपनिदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आनंद सहित जिला प्रशासन व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article