हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक समाचार पत्र के संपादक व 4 अधिकारी गिरफ्तार

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हांगकांग: हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक अखबार के प्रधान संपादक और चार अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गुरूवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उनके कार्यालय की तलाशी ली।

इस अखबार को लोकतंत्र समर्थक माना जाता है और वह अक्सर शहर पर नियंत्रण बढ़ाने के लिए चीन तथा हांगकांग सरकारों की आलोचना करता रहता है।

उनकी गिरफ्तारी पर स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि 47 से 63 वर्ष की आयु के बीच के चार पुरुषों और एक महिला को विदेश या राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाले बाहरी तत्वों के साथ मिलीभगत के संदेह में गिरफ्तार किया गया है।

2019 में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद अर्धस्वायत्त चीनी शहर में असंतुष्टों पर कार्रवाई का यह ताजा मामला है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस समाचार पत्र के प्रधान संपादक रयान लॉ, सीईओ चेउंग किम-हुंग, और दो अन्य संपादकों को भी गिरफ्तार किया गया है।

सरकार ने कहा कि पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के उल्लंघन के संदेह पर एक कंपनी के पांच निदेशकों को गिरफ्तार किया है।

बयान के अनुसार, 47 से 63 वर्ष की आयु के बीच के चार पुरुषों और एक महिला को विदेश या राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाले बाहरी तत्वों के साथ मिलीभगत के संदेह में गिरफ्तार किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार समाचार पत्र के कार्यालयों में 200 से अधिक पुलिस अधिकारियों ने तलाशी ली।

सरकार ने कहा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के उल्लंघन के सबूतों की तलाश में एक वारंट लिया गया था।

यह दूसरी बार है जब हांगकांग पुलिस ने इस समाचार पत्र के विरुद्ध कार्रवाई की है।

पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के उल्लंघनों या धोखाधड़ी के संदेह में पिछले साल संस्थापक जिम्मी लई और अन्य कार्यकारियों को गिरफ्तार किया था।

Share This Article