तालिबान की सरकारी कर्मचारियों को चेतावनी, 20 साल पहले जैसे हो जाएं

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

काबुल: अफगानिस्तान में अब फिर से तालिबान का शासन लौट आया है। रविवार को तालिबान ने राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया था।

इसके बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी और राजनयिकों ने देश छोड़ दिया था। इसके बाद तालिबान के प्रवक्ता ने युद्ध समाप्त होने का ऐलान किया है।

तालिबान ने सरकारी कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि जैसे 20 साल पहले थे, अब फिर से वैसे ही हो जाएं।

अफगानिस्तान में तालिबान के लौटते ही सरकारी कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। हालांकि, तालिबान ने कहा है कि वो नई शुरुआत करें।

तालिबान ने सरकारी कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि 20 साल पहले तालिबान शासन में जैसे काम करते थे, अब उसी रास्ते पर लौट आएं।

तालिबान ने कहा कि एक नई शुरुआत करें और भ्रष्टाचार, घोटाला, आलस से सावधान रहें।

तालिबान के पॉलिटिकल ऑफिस के प्रवक्ता मोहम्मद नईम ने कहा ‎कि 20 साल के बलिदान और उनकी मेहनत का फल आज मिल गया।

उन्होंने आगे कहा ‎कि अल्लाह का शुक्र है। देश में युद्ध समाप्त हो गया। नईम ने कहा ‎कि अफगानिस्तान की नई सरकार कैसी होगी, ये जल्द ही साफ कर दिया जाएगा।

अफगानिस्तान अलग-थलग नहीं रहना चाहता और शांतिपूर्ण तरीके से अंतरराष्ट्रीय संबंध बनाने का आह्वान करता है।

उन्होंने कहा ‎कि हम अपने देश की, अपने लोगों की आजादी चाहते थे और हम वहां तक पहुंच गए हैं।

उन्होंने कहा ‎कि हम किसी को भी अपनी जमीन का इस्तेमाल किसी को टारगेट करने के लिए नहीं करने देंगे।

Share This Article