न्यूड होकर रोड पर गाड़ी दौड़ा रही थी महिला, पुलिस ने रोका तो भिड़ गई

Digital News
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

यहां एक महिला न्यूड होकर रोड पर एक गोल्फ कार्ट चला रही थी। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां महिला एक ऐसी गाड़ी चला रही थी जो गोल्फ कोर्स में चलाई जाती है, इसे गोल्फ कार्ट कहा जाता है।

इसके बाद महिला रोड पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से भिड़ गई, लोग यहां महिला को न्यूड देखकर हैरान रह गए।

दरअसल, यह घटना अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित एक शहर की है। ‘द इंडिपेंडेंट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, घटना शहर के एक व्यस्ततम रोड की है।

यहां फ्लोरिडा पुलिस ने एक 28 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला बिना कपड़े पहने हुए गाड़ी चला रही थी।

पुलिस ने जब महिला को रोका तो वह पुलिस भिड़ गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला ने शराब भी पी रखी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस बीच सड़क पर इसलिए मौजूद थी क्योंकि वह किसी आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंची थी।

वह आरोपी भी सड़क पर हुड़दंग मचा रहा था और पुलिस उसे लेकर लौटी थी। इसी बीच यह महिला सामने से एक गोल्फ कार्ट गाड़ी लेकर तेजी से आ रही थी।

पुलिस ने इस महिला को रोकने में सफलता पाई तो वह उल्टे पुलिस अधिकारियों से ही भिड़ गई।

महिला की पहचान जेसिका स्मिथ के रूप में की गई है। यह महिला बोस्टन की रहने वाली है।

महिला ने पहले तो अधिकारियों को नजरअंदाज कर दिया और गोल्फ कार्ट से कई पुलिस कारों को टक्कर मार दिया।

इस दौरान कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त भी हो गईं। फिर अधिकारियों ने महिला को रोका और गाड़ी से खींचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में यह भी लिखा कि महिला के मुंह से किसी मादक पेय की भी गंध आ रही थी, और वह पूरी तरह से नग्न थी।

उधर पुलिस ने छह घंटे तक चले एक अन्य गतिरोध में 18 वर्षीय एक सशस्त्र व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उस व्यक्ति और महिला का मामला एक दूसरे से अलग है।

पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि महिला के मुंह से शराब की गंध आ रही थी, और वह पूरी तरह से नग्न थी।

Share This Article