बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना के खिलाफ तीन और शिकायत दर्ज

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (PM Sheikh Hasina) पर 15 जुलाई से पांच अगस्त के बीच मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार करने का आरोप लगाते हुए कल अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) की जांच एजेंसी में तीन और शिकायतें दर्ज की गई हैं।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Three more Complaints filed Against former Bangladesh PM Sheikh Hasina : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (PM Sheikh Hasina) पर 15 जुलाई से पांच अगस्त के बीच मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार करने का आरोप लगाते हुए कल अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) की जांच एजेंसी में तीन और शिकायतें दर्ज की गई हैं।

यह जानकारी बांग्लादेश के समाचार पत्र द Daily Star ने अपनी रिपोर्ट में दी है।

द डेली स्टार के अनुसार, इसके अलावा हसीना के खिलाफ हत्या के नौ व एक अन्य मामला कुछ दिन पहले दर्ज किया गया।

पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ अब तक कुल 44 मामले दर्ज किए गए। इनमें हत्या के 35, मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार के सात, अपहरण का एक और BNP के जुलूस पर हमले का एक मामला शामिल है। जांच एजेंसी के उप निदेशक (प्रशासन) अताउर रहमान ने कहा है कि हमने तीन शिकायतें दर्ज कर इस तरह सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article