अमेरिका के शर्तें मानने तक नहीं खुलेगा होर्मुज: ईरान

ईरान ने कहा कि अमेरिका की शर्तें मानने और नाकेबंदी हटाने तक होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला जाएगा, जबकि ओमान के साथ जहाजों की आवाजाही पर बातचीत जारी है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुबई: ईरान ने सोमवार को कहा कि जब तक अमेरिका उसकी शर्तें नहीं मानता, तब तक वह होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से नहीं खोलेगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘अमेरिका को अपनी गैरकानूनी और विनाशकारी कार्रवाइयां रोकनी होंगी तथा उनकी भरपाई करनी होगी।’’

ईरान चाहता है कि अमेरिका नाकेबंदी हटाए, युद्ध से हुए नुकसान के लिए मुआवजा दे, आर्थिक प्रतिबंध हटाए और ईरान की जब्त की गई संपत्तियों को मुक्त करे।

होर्मुज जलडमरूमध्य ईंधन आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण जलमार्ग है। गतिरोध के चलते नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले अमेरिका की राजनीति में ऊर्जा कीमतें बड़ा मुद्दा बनी हुई हैं।

ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से आवाजाही को लेकर ओमान के साथ अलग से बातचीत कर रहा है। इसमें अस्थायी रूप से जहाजों की आवाजाही के लिए एक गलियारा बनाए जाने की संभावना भी शामिल है। हालांकि, ईरान ने कहा है कि जलडमरूमध्य को वास्तव में फिर से खोलने का फैसला अमेरिका के साथ बातचीत पर निर्भर करेगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।