भाजपा ने पर्दे के पीछे से हार्स ट्रेडिंग को बढ़ावा दिया : डॉ इरफान अंसारी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हॉर्स ट्रेडिंग की राजनीति लोकतंत्र और झारखंड की अस्मिता के खिलाफ है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने भाजपा पर राज्यसभा चुनाव में हार्स ट्रेडिंग को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि झारखंड के पास राज्यसभा चुनाव में देश के सामने एक मिसाल पेश करने का अवसर था। लेकिन भाजपा ने फिर वही पुराना खेल खेला। पर्याप्त मत नहीं होने के बावजूद पर्दे के पीछे हॉर्स ट्रेडिंग और खरीद-फरोख्त की राजनीति को बढ़ावा दिया गया। यह लोकतंत्र और झारखंड की अस्मिता पर आघात है। भाजपा नेताओं के इस आचरण ने एक बार फिर झारखंड को शर्मसार किया है, जिसे लेकर मुझे गहरी चिंता है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।