भारत को G-20 की अध्यक्षता मिलना गर्व की बात: आरती कुजूर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भारत को G-20 की मेजबानी करने का अवसर मिलने पर BJP महिला मोर्चा (Mahila Morcha) की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने PM नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है।

कुजूर (Kujur) ने कहा कि भारत को G-20 की अध्यक्षता मिलना गर्व की बात है।

मोर्चा इसे लेकर स्वागत कार्यक्रम चला रही है। जिसके माध्यम से लोगों को G-20 के बारे में बताया जा रहा है।

भारत एक मजबूत चेहरे के रूप में उभरेगा

इसी कड़ी में सोमवार को अल्बर्ट एक्का चौक पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर (Aarti Kujur) ने किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत को G-20 की अध्यक्षता मिलना हर एक भारतीय के लिए गर्व की बात है।

इसकी मेजबानी से विश्व के आर्थिक पटल (Economic Board) पर भारत एक मजबूत चेहरे के रूप में उभरेगा और दुनिया के देशों से मधुर संबंध बनाने का मौका भी भारत को मिलेगा।

TAGGED:
Share This Article