
रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार कुल 95% छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर है। रिजल्ट को छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म पर भी स्कोरकार्ड उपलब्ध कराया गया है।
ऐसे करें रिजल्ट चेक
JAC 10th Result 2026 देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। बताते चलें कि इस साल कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 के बीच पूरे झारखंड राज्य में आयोजित की गई थीं। इस परीक्षा में 4.3 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। अब सभी छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार खत्म कर वेबसाइट और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से अपना स्कोर देख सकते हैं।

