बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज जल्द ही अपने करियर की पहली पूर्ण हॉरर फिल्म के जरिए इस नई शैली में कदम रखने जा रही हैं। लंबे समय से वह ऐसी दमदार कहानी की तलाश में थीं, जो पारंपरिक हॉरर फिल्मों से अलग हो। अब उन्हें ऐसा प्रोजेक्ट मिल गया है, जिसने उन्हें काफी उत्साहित कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक यह फिल्म हॉरर, इमोशन और म्यूजिक का बेहतरीन मेल होगी, जिससे दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव मिलेगा।
फिल्म की खास बातें
फिल्म में जैकलीन मुख्य भूमिका निभाएंगी, जबकि दो मेल कलाकारों को पहले ही फाइनल किया जा चुका है। हालांकि फिल्म का शीर्षक, निर्देशक और अन्य कलाकारों के नाम फिलहाल गोपनीय रखे गए हैं। इस बड़े बजट की फिल्म का निर्माण ख्याति मदान के बैनर ‘नॉट आउट एंटरटेनमेंट’ के तहत किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, फिल्म का टीजर और एक गाना पहले ही शूट हो चुका है तथा कलाकार इन दिनों वर्कशॉप्स में हिस्सा ले रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इस महीने के अंत तक शुरू होने की संभावना है।
जैकलीन फर्नांडीज पहली बार करेंगी फुल हॉरर फिल्म, बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू

वर्क फ्रंट
गौरतलब है कि जैकलीन इससे पहले ‘भूत पुलिस’ में नजर आई थीं, लेकिन वह हॉरर-कॉमेडी फिल्म थी। यह उनके करियर की पहली शुद्ध हॉरर फिल्म होगी। हाल ही में वह ‘हाउसफुल 5’ में दिखाई दी थीं, जबकि उनकी अगली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को रिलीज होने वाली है। आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।