आंधी-तूफ़ान और बारिश से जादूगोड़ा के धोबनी गांव में भारी तबाही, प्रभावित परिवारों ने मांगी मदद

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के धोबनी गांव में आंधी-तूफ़ान और बारिश ने भयंकर तबाही मचाई। यह घटना शुक्रवार की है। घटना की जानकारी मिलते ही डोमजुड़ी गांव की पंचायत के मुखिया से तत्काल आर्थिक सहायता की मांग की गई, जिससे प्रभावित परिवारों को मदद मिल सके और वे अस्थायी व्यवस्था के तहत रह सकें।

घर टूटने वाले परिवारों में से एक घर चरण बास्के का भी था। चरण बास्के ने कहा कि शाम करीब 4 बजे उठी आंधी में लगभग एक लाख रुपये का एस्बेस्टस टूटकर बिखर गया। अब उनके पास रहने के लिए घर नहीं है। इस भीषण गर्मी में उनकी मजबूरी है कि उन्हें खुले में रहना पड़ रहा है।

घटना के 24 घंटे बाद भी अब तक किसी जनप्रतिनिधि या प्रशासनिक अधिकारी द्वारा राहत की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस कारण स्थानीय लोग काफी नाराज़ और क्रोधित नज़र आ रहे हैं। उनकी बस यह मांग है कि कम से कम मरम्मत के लिए मुआवज़ा दिया जाए।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।