टाटा मोटर्स की लग्जरी कार इकाई जेएलआर में बड़ी छंटनी, इतनी नौकरियां होंगी खत्म

टाटा मोटर्स की जेएलआर ने वैश्विक पुनर्गठन का बड़ा फैसला लिया है। कंपनी अगले दो वर्षों में करीब 4,000 नौकरियां घटाएगी, जबकि प्लांट कर्मचारियों पर असर नहीं पड़ेगा।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

डेस्क: टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने अपने वैश्विक परिचालन में बड़े पुनर्गठन की घोषणा की है। कंपनी अगले दो वर्षों के भीतर अपने वैश्विक वर्कफोर्स से लगभग 4,000 नौकरियों में कटौती करने जा रही है। ऑटोमोबाइल उद्योग में आ रहे तेजी से बदलावों, वैश्विक बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच अपनी लागत पर नियंत्रण पाने के लिए कंपनी ने यह बड़ा कदम उठाया है।

शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक, इस पुनर्गठन योजना का मुख्य उद्देश्य कंपनी के परिचालन को सुगम और ज्यादा प्रभावी बनाना है। इस कदम से कंपनी को लगभग 21,760 करोड़ रुपये (1.7 बिलियन पाउंड) की भारी बचत होने का अनुमान है। इस बचत के जरिए कंपनी अपनी ब्रेक-इवन (न लाभ, न नुकसान) सीमा को घटाकर प्रति वर्ष 3 लाख वाहन तक लाना चाहती है।

कंपनी द्वारा जारी बयान में स्पष्ट किया गया है कि नौकरियों में यह कटौती मुख्य रूप से स्वैच्छिक योजनाओं के माध्यम से की जाएगी और इससे जेएलआर के कुल 43,000 वैश्विक कर्मचारियों में से लगभग 9 प्रतिशत पद प्रभावित होंगे। राहत की बात यह है कि इस छंटनी का विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) के काम में सीधे तौर पर लगे प्लांट कर्मचारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जिससे कार उत्पादन सुचारू रूप से जारी रहेगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।