जयराम महतो नामांकन दाखिल करने के बाद गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jairam Mahato Arrested: गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के JBKSS उम्मीदवार जयराम महतो को गिरफ्तार कर लिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी बोकारो के यहां नामांकन कर लौटने के दौरान रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बुधवार को जयराम महतो को गिरफ्तार करने के लिए नगड़ी इंस्पेक्टर व डीएसपी बोकारो पहुंचे और नामांकन दाखिल करने के बाद अरेस्ट कर लिया। नगड़ी थाना केस संख्या 48/22 में पुलिस ने जयराम महतो को गिरफ्तार किया है।

रांची में विधानसभा घेराव मामले में उनकी गिरफ्तारी की गयी है। रांची पुलिस ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था। जयराम महतो गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए अपने हजारों समर्थकों के साथ नामांकन करने बोकारो डीसी दफ्तर पहुंचे थे।

तभी वहां रांची के नगड़ी थाना के डीएसपी और पुलिस बल के उन्हे गिरफ्तार करने की जानकारी दी। जिसके बाद कार्यकर्ता उग्र हो गए।इस दौरान जयराम ने कहा कि ये आंदोलनकारी हैं तो मुकदमा तो होगा ही। लेकिन इस मुकदमे की उन्हे कोई जानकारी नहीं थी। इन्होंने इसे एक साजिश बताया और सरकार पर निशाना साधा।

Share This Article