जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सीआईके ने छापे मारे

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सीआईके ने आतंकवाद रोधी जांच के तहत संदिग्ध महिला के घर छापा मारकर दो मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किए हैं।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) इकाई ने आतंकवाद रोधी जांच के तहत सोमवार को अनंतनाग जिले में एक मकान की तलाशी ली और वहां से दो मोबाइल फोन जब्त किए।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के नेतृत्व में एक टीम ने जंगलात मंडी स्थित एक संदिग्ध महिला के आवास पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि टीम ने संदिग्ध के पास से दो मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।