जमशेदपुर में नदी से पांच दिनों से लापता युवक का शव बरामद

नदी में शव होने की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। घटना की पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना अंतर्गत बेल्डीह ग्राम बस्ती के पास स्वर्णरेखा नदी से एक युवक का शव (Dead Body) बरामद हुआ। मृतक की पहचान सोनारी के झाबरी बस्ती निवासी भीम सिंह भूमिज (32) के रूप में हुई है। जो की 5 दिनों पहले मोर्निंग वाक करने गया था और वापस नहीं लौटा।

मानसिक रूप से परेशान था मृतक

नदी में शव होने की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। घटना की पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

मृतक के छोटे भाई भोपाल सिंह भूमिज ने बताया कि उसका भाई कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। घर में भी शांत रहता था और किसी से कोई बात नहीं करता था। फ़िलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतज़ार है।

Share This Article