जमशेदपुर के रिसॉर्ट में हंगामा, ग्रामीणों ने जताया विरोध

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर के डिमना लेक इलाके में स्थित एक रिसॉर्ट में रविवार को काफी हंगामा देखने को मिला। ग्रामीणों को रिसॉर्ट में कथित गलत गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने रिसॉर्ट के कई कमरों की जांच की और कुछ युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने का दावा किया। बाद में सभी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

घटना के दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने रिसॉर्ट के मैनेजर संतोष गिरी के साथ मारपीट भी की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई महीनों से रिसॉर्ट में संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। इलाके में लगातार लग्जरी गाड़ियों के आने-जाने से लोगों को पहले से शक था।

ग्रामीणों ने एकजुट होकर रिसॉर्ट में छापेमारी जैसी कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि वहां चार जोड़े मिले थे, हालांकि एक जोड़ा मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने रिसॉर्ट मालिक को मौके पर बुलाने और रिसॉर्ट को हमेशा के लिए बंद करने की मांग की है। यह मामला बोड़ाम थाना क्षेत्र के गड़ुआ इलाके का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।