जमशेदपुर के होटल में डांस बार चलाने के मामले में 10 लड़कियों सहित 18 आरोपी भेजे गए जेल, 22 के खिलाफ…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur Crime: शनिवार को मानगो थाना (Mango Police station) क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर होटल रॉयल हिल्स (Hotel Royal Hills) में डांस व हुक्का बार चलाने के मामले में अरेस्ट 10 लड़कियों सहित 18 लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया।

गिरफ्तार 10 युवतियों में चार हरियाणा के पानीपत की रहने वाली हैं। दो पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णा नगर, दो Kolkata के राजा बाजार, एक महाराष्ट्र के मुंबई के मुलुंग, एक नागपुर और एक पश्चिम बंगाल के दक्षिण परगना जिले की रहने वाली है।

गिरफ्तार 10 युवतियों के अलावा फ्लोर मैनेजर समेत 8 कर्मचारियों को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया है। गुरुवार रात SDO पारुल सिंह ग्राहक बनकर रॉयल हिल्स पहुंची थीं। यहां दबिश देकर बार बालाओं को पकड़ा था।

मामले में 22 के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। इनमें होटल संचालक राजीव सिंह उर्फ बंटी सिंह भी शामिल हैं।

इनके अलावा, होटल कर्मचारी बबलू महतो, फ्लोर मैनेजर राजेश, कर्मचारी राज सिंह, राजीव रंजन, पुरुलिया निवासी नितिन महतो, सोमराम महतो, नीमडीह निवासी कमलेश सिंह, मानगो के अजय कुमार, रांची के राजमंडल, ओडिशा के जितेंद्र पांडा भी शामिल हैं।

Share This Article