जमशेदपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने छिनैती करने के अलग-अलग मामलों में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सीतारामडेगा थाना पुलिस की ओर से मानगो और छायानगर इलाके में छापेमारी की गई।

इस दौरान मानगो के मोहम्मद नईम तथा छायानगर के रहने वाले सन्नी लोहार को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अलग-अलग मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार गत 24 जनवरी को सीतारामडेगा में मोबाइल छिनैती से संबंधित दो अलग-अलग मामले दर्ज कराए गए।

पहले मामले में वादी राहुल कुमार रजक, पिता स्व सुरेश रजक ने बताया कि दो अज्ञात स्कूटी सवार युवकों ने उनसे मोबाइल की छिनैती कर ली है। इस मामले की जांच में पता चला कि वारदात को मानगो के मोहम्मद नईम ने अंजाम दिया है।

पुलिस ने छापेमारी कर युवक को पकड़ लिया। युवक के पास से मोबाइल बरामद कर लिया गया। वादी देवानंद राव, पिता शेखर राव ने भी दो अज्ञात युवकों द्वारा मोबाइल की छिनैती करने की जानकारी दी गई। इस मामले में पुलिस ने छायानगर निवासी मो सन्नी लोहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Share This Article