स्कूल के पास कथित अवैध पत्थर खदान! विरोध करने पर 8 ग्रामीणों पर रंगदारी का केस, डीसी से लगाई गुहार

जमशेदपुर के कमलपुर में स्कूल के पास अवैध पत्थर खदान के संचालन और विरोध करने वाले 8 आदिवासियों पर रंगदारी का केस दर्ज होने के बाद ग्रामीणों ने डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur news : स्कूल के पास कथित अवैध पत्थर खनन और विरोध करने वाले ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज होने का मामला सामने आया है। कमलपुर थाना क्षेत्र के आदिवासी बहुल लायाडीह गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।

ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय की जमीन के पास कागजी हेराफेरी कर स्कूल से महज 100 फीट की दूरी पर पत्थर खदान संचालित की जा रही है। खनन का विरोध करने और इसकी शिकायत प्रशासन से करने के बाद गांव के आठ किसानों और मजदूरों के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज करा दिया गया।

ग्रामीणों की क्या है मांग?

ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर कथित अवैध खदान को बंद कराने, खनन से बने खतरनाक गड्ढों को भरवाने और ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की है। साथ ही, मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है।
प्रदर्शन में आनंदा मुर्मू, परमेश्वर टुडू, सिराज मुर्मू, सरदा हेंब्रम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।