मानगो में विशालकाय पेड़ गिरने से मचा हड़कंप! विशाल मेगा मार्ट के पास आवागमन प्रभावित, बड़ा हादसा टला

जमशेदपुर के मानगो में विशाल मेगा मार्ट के पास एक विशालकाय पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात बाधित हुआ लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं टला।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur news : मानगो में विशाल मेगा मार्ट के पास अचानक एक विशालकाय पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया।

हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। व्यस्त इलाके में पेड़ गिरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना के बाद लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। खासकर सड़क किनारे खड़े पुराने और विशाल पेड़ों की स्थिति की जांच जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

गनीमत रही कि जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।