Jamshedpur news : जुगसलाई में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता से बेकार वस्तुओं को खूबसूरत कलाकृतियों और आकर्षक मॉडलों में बदलकर सबका ध्यान खींचा। जुगसलाई नगर परिषद की ओर से शनिवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गर्ल्स स्कूल में ‘कबाड़ से जुगाड़’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।


इसमें छात्राओं ने बेकार सामान और कचरे का रचनात्मक इस्तेमाल करते हुए एक से बढ़कर एक मॉडल पेश किए। कार्यक्रम में प्रेरणा, मां लक्ष्मी, सखी-सहेली और महिला सशक्तिकरण समितियों की महिलाओं ने भी भाग लिया।

जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान ने छात्राओं की कलाकृतियों की सराहना की। इस पहल का उद्देश्य कचरे के पुनः उपयोग और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।


