जमशेदपुर की प्रियदर्शिनी के सिर सजा ‘बेस्ट स्माइल’ का ताज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर की प्रियदर्शिनी निहारिका को ‘बेस्ट स्माइल’ का खिताब मिला है।

दिल्ली में आयोजित फेस ऑफ नॉर्थ मिसेज इंडिया प्राइड ऑफ नेशन 2021 के ग्रैंड फिनाले में निहारिका को इस खिताब से नवाजा गया है।

महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी वास्तविक सुंदरता और ज्ञान को प्रदर्शित करने के लिए आत्मविश्वास हासिल करने में मदद करने के मकसद से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

निहारिका ने कहा कि ताज का पल शानदार था और ताज के साथ मिली जिम्मेदारियों को निभाने के लिए वह पूरी तरह तैयार हैं।

Share This Article