जमशेदपुर में घर में घुसकर बदमाशों ने की फायरिंग, दो लोग घायल

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur Firing : जमशेदपुर (Jamshedpur) के उलीडीह थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक Transporter के घर पर फायरिंग कर दी। इसमें दो लोग घायल हो गए हैं।

बताया जाता है कि गुरुवार देर रात उलीडीह थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी संजय पथ में बदमाशों ने Transporter उमेश पांडे (Umesh Pandey) के घर में घुसकर कई राउंड फायरिंग की।

फायरिंग की इस घटना में उमेश पांडे और गुड्डू पांडे नामक शख्स घायल हो गए। दोनों को गोली लगी है। घटनास्थल से कई खोखा बरामद किया गया गया है। घटना का CCTV Footage भी सामने आया है।

घायल उमेश पांडे ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते हैं। उनका चिंटू सिंह, दिनेश कुमार, सुनील रजक, डेविड टोप्पो आदि से पुराना विवाद चल रहा है।

यही लोग तीन बाइक पर सवार होकर अपने अन्य साथियों के साथ आए और उनके घर में घुसकर अंधाधुंध Firing करने लगे। उमेश पांडे का आरोप है कि हमलावर पूरे परिवार की हत्या (Murder) करना चाहते थे।

घटना की जानकारी मिलने पर उलीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। दोनों घायलों का बयान लिया गया है। सिटी SP मुकेश लुनायत ने बताया कि घटनास्थल से कई खोखा बरामद किया गया है। CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Share This Article