जमशेदपुर : ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में छाया मातम

जमशेदपुर के नीमडीह थाना क्षेत्र के संगड़ा गांव में ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय सुभाष गोराई की मौत हो गई। हादसे से परिवार में मातम छा गया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर के नीमडीह थाना क्षेत्र के संगड़ा गांव में ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय  की मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार शाम करीब चार बजे हुआ। मृतक व्यक्ति का नाम सुभाष गोराई बताया जा रहा है । घटना के बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के मुताबिक, सुभाष सुनने और बोलने में असमर्थ थे। गुरुवार को वह अपने घर के पास बन रही एक फैक्ट्री को देखने गए थे। इसी दौरान रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उन्हें जल्द अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। सुभाष की मौत की खबर मिलते ही परिवार में दुख का माहौल छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से परिवार को गहरा सदमा लगा है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।