नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रेहान वाद्रा की तस्वीरों की प्रदर्शनी से जुड़े विवाद पर शुक्रवार को कहा कि इस तरह की ‘‘सेंसरशिप’’ ने स्वतंत्रता को पसंद करने वाले लोकतंत्र के रूप में भारत की वैश्विक छवि को एक और झटका दिया है। थरूर ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कारोबारी रॉबर्ट वाद्रा के बेटे एवं फोटोग्राफर रेहान वाद्रा की कुछ तस्वीरों को प्रदर्शित करने की अनुमति नहीं देने के बीकानेर हाउस प्रशासन के कदम की आलोचना की।



