जमशेदपुर में टेंट हाउस से डेढ़ लाख की चोरी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) टेल्को थाना अंतर्गत रामदीन बागान स्थित सामुदायिक विकास भवन टेंट हाउस से करीब डेढ़ लाख के समानों की चोरी का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है।

मामले की लिखित शिकायत टेंट हाउस संचालक ने थाना में दर्ज करायी है। उनका कहना है कि बीते करीब दस वर्षों से सामुदायिक भवन में टेंट हाउस का संचालन कर रहे हैं।

गुरूवार की रात उन्होंने सामुदायिक विकास भवन में तीस टेबल सहित कुछ अन्य सामान रखे थे। चोरों ने उन सामानों की चोरी कर ली।

इसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। घटना की जानकारी टेंट हाउस संचालक को शुक्रवार को मिली। इसके बाद सामुदायिक भवन पहुंचे।

उसके बाद मामला में थाना अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article