वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब्त की 15 लख रुपए की अफीम, 20 साल का आरोपी..

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur Opium Smuggler : सोमवार को पुलिस ने सरायकेला खरसावां (Seraikela Kharsawan) जिले के कुचाई से 15 लाख रुपए की अफीम जब्त की है। यह जानकारी SP मनीष टोप्पो (SP Manish Toppo) ऑटो क्लस्टर सभागार में दी।

बताया कि अफीम 20 साल के रोहन पातर के पास से बरामद हुई है। इस संबंध में कुचाई थाना कांड संख्या 06/2024, दिनांक- 31.03.2024, धारा – 17(c)/18(b) /25 N.D.P.S Act. के तहत FIR दर्ज हुई है।

पकड़े गए व्यक्ति के पास से 03 किलो 20 ग्राम अफीम जैसा नशीला पदार्थ (Alcoholic Substance) बरामद हुआ। उक्त अफीम से संबंधित वैध कागजात की मांग की गई, परंतु आरोपी ने न कोई वैध कागजात प्रस्तुत किया गया और न ही अफीम (Opium) जैसा नशीला पदार्थ रखने के संबंध में कोई संतोषजनक उत्तर दिया गया।

ऐसी स्थिति में अफीम जैसा नशीला पदार्थ को अवैध करार देकर जब्त किया गया एवं मोटरसाइकिल JH05AX- 6073 एवं एक नीले रंग का ACE कंपनी का मोबाइल सीज कर लिया गया।

Share This Article