जमशेदपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की भाजपा विधायक पूर्णिमा दास साहू ने बारीडीह क्षेत्र के 10 नंबर बस्ती स्थित मुखी बस्ती में स्वच्छता और जनजागरूकता अभियान में हिस्सा लिया। पूर्णिमा साहू जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान विधायक हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और स्वच्छता अभियान में स्वयं शामिल होकर सफाई की। अभियान के तहत क्षेत्र में सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान स्वच्छता में योगदान देने वाले स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया गया। साथ ही लोगों के बीच डस्टबिन का वितरण कर घर और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने की अपील की गई।कार्यक्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक समेत पार्टी के स्थानीय नेता-कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।



