महिला किसानों को नीतियां बनाने में अग्रणी भूमिका में होना चाहिए : आरएसएस नेता रामलाल

आरएसएस नेता रामलाल ने कहा कि महिला किसानों को कृषि नीतियां बनाने में अग्रणी भूमिका मिलनी चाहिए और महिला किसान सम्मेलन कृषि क्षेत्र में सशक्तीकरण का प्रतीक है।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) नेता रामलाल ने कहा कि भारतीय किसान संघ के पहले राष्ट्रीय महिला किसान सम्मेलन का आयोजन कृषि क्षेत्र में महिला सशक्तीकरण की अभिव्यक्ति के साथ-साथ कृषि नीतियों में बदलाव का प्रतीक है।

आरएसएस के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर समेत देशभर से 5,000 महिला किसान और पदाधिकारी बुधवार को यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय महिला किसान कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए अपने खर्चे पर दिल्ली पहुंचे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।