गांधी जयंती पर कल्पना सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके विचार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे

गांधी जयंती पर कल्पना सोरेन ने रांची के बापू वाटिका में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और सत्य, अहिंसा, समानता तथा मानवता के विचारों को याद किया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार की मौजूदगी में कल्पना सोरेन ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कल्पना सोरेन ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, समानता और मानवता के विचारों ने देश को स्वतंत्रता की राह दिखाई। उनके विचारों ने लोकतांत्रिक भारत की नींव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि बापू का जीवन और उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके सिद्धांत हमें जनसेवा, न्याय और समाज के अंतिम व्यक्ति के हित में काम करने की प्रेरणा देते हैं।
गांधी जयंती के अवसर पर बापू के विचारों को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने और समाज में भाईचारा, समानता और मानवता को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।