10 करोड़ से ज्यादा का सड़क निर्माण कार्य का सरयू राय ने किया शिलान्यास

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोनारी स्थित कार्मेल जूनियर स्कूल के पास सोनारी-कदमा क्षेत्र में 9.91 किलोमीटर सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास किया, जिस पर करीब 10 करोड़ खर्च होंगे।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को सोनारी स्थित कार्मेल जूनियर स्कूल के समीप सोनारी और कदमा के लिए 9.91 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस धनराशि से सोनारी एवं कदमा के विभिन्न क्षेत्रों में पेबर्स ब्लॉक और कालीकृत सड़क का निर्माण होगा।
शिलान्यास स्थल पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा, जमशेदपुर के सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, आशुतोष राय, चिरंजन वर्मा, धनंजय महतो, अजय श्रीवास्तव, अधिवक्ता दीपक सिंह, माणिक सिंह, पंचम जंघेल, ओम प्रकाश सिंह, प्रशांत पोद्दार, सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अशोक सिंह, विनोद सिंह, रविशंकर सिंह, सुरंजन राय समेत दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।