HomeझारखंडPM मोदी को अपशब्द कहने के मामले में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी...

PM मोदी को अपशब्द कहने के मामले में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी को कोर्ट…

Published on

spot_img

दुमका: जिले की MP-MLA स्पेशल कोर्ट (MP-MLA Special Court) ने शुक्रवार को जामताड़ा (Jamtara) के कांग्रेस MLA इरफान अंसारी (Irfan Ansari) को राहत दी है।

PM नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) को अपशब्द कहने के मामले में उन्हें साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। यह फैसला MP-MLA कोर्ट के विशेष न्यायाधीश SDJM जितेन्द्र राम ने दिया। मामला 27 नवंबर, 2018 का है।

PM मोदी को अपशब्द कहने के मामले में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी को कोर्ट...- Jamtara MLA Irfan Ansari sent to court for abusing PM Modi

इरफान अंसारी ने PM मोदी के खिलाफ अपशब्द कहा

BJP नेता तरुण कुमार गुप्ता (Tarun Kumar Gupta) ने नारायणपुर थाना (Narayanpur Police Station) में केस दर्ज कराया था कि लोकनिया ग्राम में आयोजित एक आम सभा में इरफान अंसारी ने PM मोदी के खिलाफ अपशब्द कहा था।

पहले यह केस जामताड़ा कोर्ट में दर्ज हुआ था। बाद में इसे MP-MLA कोर्ट दुमका ट्रांसफर कर दिया गया, जहां इस पर फैसला सुनाया गया।

PM मोदी को अपशब्द कहने के मामले में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी को कोर्ट...- Jamtara MLA Irfan Ansari sent to court for abusing PM Modi

कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं

रिहा किए जाने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस MLA इरफान अंसारी (Irfan Ansari) ने कहा कि क्या BJP के नेता कांग्रेस के बारे में अनर्गल बयानबाजी नहीं करते हैं।

इसमें हमलोग तो मुकदमा करने नहीं जाते हैं लेकिन भाजपा ने अपने पावर का दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सदस्यता रद्द की गई। उनका घर छीन लिया गया। इससे हर जगह जनता दुखी है। कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है। प्रखंड से लेकर जिला तक आंदोलन किया जाएगा।

राहुल गांधी गरीबों की आवाज: इरफान

इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी गरीबों की आवाज हैं। क्या हमलोग भी Adani-Ambani की दलाली करें। गरीबों (Poors) की बात करना छोड़ दें।

गरीबों का पक्ष लेना अगर गलत है तो जो सजा देना है दीजिए। चाहे हमारी सदस्यता रद्द कर दीजिए या हमें फांसी पर लटका दीजिए, हम लोग चुप बैठने वाले नहीं हैं।

spot_img

Latest articles

ATM कार्ड फंसने के बहाने 3.88 लाख उड़ाए, पुलिस ने 3 धोखेबाजों को पकड़कर जेल भेजा

Jharkhand Bokaro News: बोकारो के माराफारी थाना पुलिस ने एक बड़ी ठगी का पर्दाफाश...

त्योहारों में मिलावटी खाने पर सख्ती! जिला खाद्य अधिकारी अदिति सिंह का होटलों पर छापा

Jharkhand News: त्योहारों की धूम शुरू हो चुकी है, लेकिन साथ ही नकली और...

अन्नपूर्णा मंदिर में दान पेटी चोरी! CCTV में कैद चोर को गोलपार से पकड़ा, पुराना अपराधी

Jharkhand News: रामगढ़ शहर के पुरनी मंडप स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर में शनिवार को...

पंडरा में गुस्साई भीड़ का हंगामा, थाने में तोड़फोड़, शव रखकर किया सड़क जाम

Jharkhand News: रांची के पंडरा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को सड़क दुर्घटना में...

खबरें और भी हैं...