जामताड़ा में SP का स्वच्छता अभियान, पुलिसकर्मियों ने किया श्रमदान

जामताड़ा में एसपी शंभू कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। खुद झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की और सभी को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamtara news : जामताड़ा में रविवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने खुद झाड़ू उठाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन और विभिन्न पुलिस कार्यालय परिसरों में अधिकारियों और जवानों के साथ मिलकर साफ-सफाई की।

अभियान के तहत कार्यालय परिसर, बैरक, रास्तों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।

पुलिसकर्मियों को खुद सफाई करने का निर्देश

शंभु कुमार सिंह ने इस मौके पर कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण न सिर्फ कार्यक्षमता बढ़ाता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि वे अपने कार्यालय और रहने के स्थान की नियमित रूप से खुद सफाई करें और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें।

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस को समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में भी भूमिका निभानी चाहिए।

समाज में दिया गया सकारात्मक संदेश

एसपी की इस पहल की जिलेभर में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि जब पुलिस अधिकारी खुद आगे बढ़कर सफाई करेंगे, तो इससे आम जनता में भी स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ेगी और एक सकारात्मक संदेश जाएगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।