HomeUncategorizedकंगना रनौत के मामले में जावेद अख्तर ने सुप्रीम कोर्ट में दायर...

कंगना रनौत के मामले में जावेद अख्तर ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की कैविएट पिटीशन

Published on

spot_img

नई दिल्ली: मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट में कैविएट पिटीशन दायर की है।

जावेद अख्तर ने कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल की अपने खिलाफ मुंबई में चल रहे तीनों केस को हिमाचल प्रदेश में ट्रांसफर करने की मांग वाली याचिका के संबंध में कैविएट दायर की है।

कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल ने 2 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके कहा है कि अगर मुंबई में उनके खिलाफ केस चलते हैं तो शिवसेना नेताओं के उनके प्रति द्वेष रखने की वजह से उनकी जान को खतरा हो सकता है।

कंगना की याचिका में कहा गया है कि उनकी जान को खतरा भांपते हुए गृह मंत्रालय ने वाई-प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दे रखी है।

इससे साफ है कि अगर उनके खिलाफ चल रहे केस को हिमाचल प्रदेश में ट्रांसफर नहीं किया गया तो उनकी जान को खतरा हो सकता है।

कंगना के खिलाफ गीतकार जावेद अख्तर ने आपराधिक अवमानना याचिका दायर की है।

वकील अली काशिफ खान ने भी कंगना के खिलाफ हिन्दू औऱ मुसलमान के बीच विद्वेष फैलाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

एक केस कास्टिंग डायरेक्टर मुनव्वर अली सईद ने दायर किया है, जिसमें दोनों बहनों के खिलाफ सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक विभेद पैदा करने की कोशिश का आरोप लगाया गया है।

spot_img

Latest articles

अब्बास अंसारी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत!, मऊ की सजा रद्द, विधायकी बहाल

Abbas Ansari gets big relief from High Court!: मुख्तार अंसारी के बेटे और पूर्व...

‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में इस बार फिर हुआ वो कमाल, जिसे सुनकर हर कोई हो जाएगा हैरान!

Kaun Banega Crorepati 17: 'कौन बनेगा करोड़पति 17' में एक बार फिर वो जादू...

हेमंत सोरेन संभालेंगे स्कूली शिक्षा और निबंधन विभाग, कैबिनेट ने जारी की अधिसूचना

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और...

मांडर में 5 साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, हिरासत में आरोपी

Jharkhand News: मांडर थाना क्षेत्र में रविवार (17 अगस्त) दोपहर करीब 2 बजे एक...

खबरें और भी हैं...