जदयू ने प्रशांत किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने आवेदन दिया

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से एक दिन पहले बुधवार को राजनीतिक माहौल उस समय और गर्म हो गया, जब जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के खिलाफ शास्त्री नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। जदयू का आरोप है कि प्रशांत किशोर ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी प्रमुख नीतीश कुमार के चुनाव संबंधी वीडियो को एआई निर्मित बताकर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार ने शास्त्री नगर थाना प्रभारी को आवेदन सौंपते हुए कहा कि प्रशांत किशोर ने सार्वजनिक मंच से जिस वीडियो को एआई जनित बताया, उसके समर्थन में कोई तकनीकी प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया।
उन्होंने कहा कि किसी भी सार्वजनिक व्यक्ति के बारे में बिना साक्ष्य इस प्रकार का दावा करना लोगों को भ्रमित करने वाला है।
नीरज कुमार ने अपने आवेदन में कहा कि राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार की सार्वजनिक छवि को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बयान ऐसे समय में दिया गया है, जब बिहार में बांकीपुर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं, और ऐसे में इस प्रकार के आरोप चुनावी माहौल को भी प्रभावित कर सकते हैं।
जदयू ने कहा कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।