झारखंड

भाजपा जिला महामंत्री की मां का निधन, पार्टी नेताओं ने जताया शोक

पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। उनका इलाज रांची में चल रहा था

रामगढ़: भाजपा जिला महामंत्री (BJP District General Secretary) रंजन फौजी की मां 75 वर्षीय हीरामति देवी का निधन गुरुवार को हो गया।

वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। उनका इलाज रांची में चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने रांची के आर्किड हॉस्पिटल (Orchid Hospital) में अंतिम सांस ली।

मुखाग्नि छोटे पुत्र रितेश रंजन देंगे

उनके निधन की खबर शहर में फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। लोग उनके घर पहुंचकर परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया।

उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार कि सुबह 7:00 बजे रामगढ़ गांधी घाट में किया जाएगा। मुखाग्नि छोटे पुत्र रितेश रंजन देंगे।

शोक व्यक्त करने वालों में सांसद जयंत सिन्हा, मांडू विधायक जे पी पटेल, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, जिला प्रभारी शशिभूषण भगत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि रणंजय कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, जिला महामंत्री खिरोधर साहू, उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी, अमित सिन्हा, प्रदीप सिंह, सरोज सिंह, विकास सिंह, अरविंद सिंह, नंदकिशोर गुप्ता, विनोद साहू, राजेश साहू, अजित जायसवाल, मनोज मंडल, सूर्यवंश श्रीवास्तव, मनोज जायसवाल आदि शामिल हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker