रांची हिंदपीढ़ी से हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: हथियार के साथ एक अपराधी को हिंदपीढ़ी थाना (Hindpiri Police Station) की Police ने गिरफ्तार (Arreste) किया है। जबकि एक अपराधी भागने में सफल रहा।

गिरफ्तार अपराधियों में नूर नगर पुरानी रांची का रहने वाला मो. सादाब (22) और हिंदपीढ़ी के नेजाम नगर का रहने वाला काला आसिफ फरार है। गिऱफ्तार अपराधी के पास से Police ने एक देसी कट्टा और और तीन गोलियां बरामद की है।

Police को देख दोनों भागने लगे

कोतवाली DSP प्रकाश सोय ने सोमवार को बताया कि हिंदपीढ़ी थाना Police को गुप्त सूचना मिली थी कि दो अज्ञात व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है।

इसी सूचना के आधार पर हिंदपीढ़ी Police जब मोती मस्जिद (Moti Masjid) के पास पहुंची तो पाया कि दोनों अज्ञात युवक किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

Police को देख दोनों भागने लगे। लेकिन Police ने एक को खदेड़ कर पकड़ लिया। जबकि एक अंधेरे का फायदा का उठाकर भाग गया।

तलाशी लेने पर मो. सादाब के पास से देसी कट्टा और कारतूस (Desi Katta-Cartridges) मिला। मो. सादाब ने बताया कि वे लोग लूट पाट के इरादे से वहां जुटे थे। DSP ने बताया कि फरार अपराधी की गिरफ्तारी (Arrest) के लिए Police छापेमारी कर रही है।

Share This Article