रांची में Corona के 14 एक्टिव मरीज़

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना (Corona) की रफ्तार धीरे धीरे एक बार फिर बढ़ रही है। कोरोना के 39 सक्रिय मामले में सबसे अधिक रांची में 14 केस सक्रिय है।

शुक्रवार को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से चार मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के दो जिले से कोरोना के नौ नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार चतरा से आठ और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से एक मरीज मिले है।

झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.77 प्रतिशत

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 35 हजार, 283 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 18लाख, 79 हजार 163 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 39 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 29 हजार, 926 मरीज ठीक हुए हैं।

हालांकि राज्य में पांच हजार, 318 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.77 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article