उपायुक्त शशि रंजन ने दिया विकास योजनाओं को पूर्ण कराने का निर्देश

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: उपायुक्त शशि रंजन ने बुधवार को समाहरणालय के सभागार में जिला स्तरीय विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की।

इसमें उन्होंने जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने विभागों में स्वीकृत विकास योजनाओं पर तेजी से कार्य करते हुए उसे पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

साथ ही कहा कि कोरोना महामारी के कारण यदि कार्य प्रभावित हुआ है तो अब उसमें तेजी लाएं तथा योजनाओं को पूर्ण करें।

इसके अलावा उपायुक्त ने विभिन्न विभागों, भवन प्रमंडल, भूमि संरक्षण, कृषि विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, विशेष प्रमंडल, जल पथ प्रमंडल समेत अन्य विभाग के पदाधिकारियों से संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।

उपायुक्त ने कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी अपने कार्यालय में कार्यरत कर्मियों से समन्वय स्थापित करते हुए ड्राइव चलाकर अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लेने में उनकी मदद करें।

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सीडीपीओ से समन्वय बनाते हुए सभी आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं को अपने परिवार तथा आस-पड़ोस के लोगों को कोविड-19 टीका लेने के लिए प्रेरित करने की बात कही।

उपायुक्त ने सभी इंसिडेंट कमांडरों से आपस में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनाते हुए टीकाकरण कार्य में गति लाने की बात कही।

बैठक उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, सहायक समाहर्ता आशीष अग्रवाल, डीएफओ, डीआरडीए निदेशक स्मिता टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राजेश शाह, जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुभाष कुमारसभी बीडीओ समेत विभिन्न विभगाों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article